जीतू पटवारी बोले- 'मेरी इज्जत रखना, पार्टी जाए तेल लेने', वीडियो वायरल
जीतू पटवारी सोमवार को अपने क्षेत्र की जनता से मिलने पहुंचे. यहां पटवारी ने अपने विधानसभा में लोगों से मुलाकात कर वोट देने की अपील कर रहे थे, लेकिन इस दौरान उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने लोगों से कह दिया कि ' आप मेरा ध्यान रखना , आपको मेरी इज्जत रखनी है पार्टी जाए तेल लेने '. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के सियासी रण में सत्ता वापसी का पूरा जोर लगा रही कांग्रेस के इरादों को उनके अपने नेता ही कमजोर कर रहे हैं. बीते 24 घंटे में ही कांग्रेस के दो नेताओं ने अपने बयानों से कांग्रेस की किरकिरी करवा दी और बीजेपी को कांग्रेस का मज़ाक उड़ाने का मौका भी दे दिया है. मामला इंदौर की राऊ विधानसभा का है. यहां विधायक और मध्य प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वो बोलते दिख रहे हैं 'आप मेरा ध्यान रखना , आपको मेरी इज्जत रखनी है पार्टी जाए तेल लेने' दरअसल, जीतू पटवारी सोमवार को अपने क्षेत्र की जनता से मिलने पहुंचे . यहां पटवारी ने अपने विधानसभा में लोगों से मुलाकात कर वोट देने की अपील कर रहे थे, लेकिन इस दौरान उनकी जुबान फिसल गई और...