Posts

Showing posts from November, 2018

ऑस्ट्रेलियाई निवेशकों से बोले कोविंद- अपने क्रिकेटरों से लंबी पारी खेलना सीखें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ऑस्ट्रेलिया-भारत बिजनेस काउंसिल के कार्यक्रम में गुरुवार को क्रिकेट के सिद्धांतों को निवेश के लिए अहम बताया। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई निवेशकों से कहा कि वो अपने क्रिकेटरों से लंबी पारी खेलना सीखें। कोविंद ने कहा, 'क्रिकेट जीवन और कारोबार के लिए एक उपमा है। जो ऑस्ट्रेलियाई भारत में निवेश करना चाहते हैं उन्हें क्रिकेटरों का तरीका अपनाना चाहिए। भारत में वो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज सबसे कामयाब रहे जिन्होंने धैर्य रखा, हालात को परखा, लंबी पारी के लिए सेटल हुए, पार्टनरशिप आगे बढ़ाई और स्पिन में नहीं फंसे। भारत आईए, पिच तैयार है।' भारत में निवेशकों के लिए काफी अवसर: कोविंद राष्ट्रपति का कहना था कि 'भारत में अवसरों की काफी संभावनाएं हैं। मुझे उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया और भारत के कारोबारी समुदाय के बीच ज्यादा पार्टनरशिप बढ़ेगी । हमें ऑस्ट्रेलिया-भारत के मजबूत रिश्तों के लिए मिलकर काम करना चाहिए।' राष्ट्रपति ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से जारी इंडिया इकोनॉमिक स्ट्रैटजी रिपोर्ट का स्वागत किया । उनका कहना है कि इसमें भरोसेमंद सुझाव और नजरिया पेश किया गया है। ...