जीतू पटवारी बोले- 'मेरी इज्जत रखना, पार्टी जाए तेल लेने', वीडियो वायरल

जीतू पटवारी सोमवार को अपने क्षेत्र की जनता से मिलने पहुंचे. यहां पटवारी ने अपने विधानसभा में लोगों से मुलाकात कर वोट देने की अपील कर रहे थे, लेकिन इस दौरान उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने लोगों से कह दिया कि 'आप मेरा ध्यान रखना, आपको मेरी इज्जत रखनी है पार्टी जाए तेल लेने'.

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के सियासी रण में सत्ता वापसी का पूरा जोर लगा रही कांग्रेस के इरादों को उनके अपने नेता ही कमजोर कर रहे हैं. बीते 24 घंटे में ही कांग्रेस के दो नेताओं ने अपने बयानों से कांग्रेस की किरकिरी करवा दी और बीजेपी को कांग्रेस का मज़ाक उड़ाने का मौका भी दे दिया है.

मामला इंदौर की राऊ विधानसभा का है. यहां विधायक और मध्य प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वो बोलते दिख रहे हैं 'आप मेरा ध्यान रखना, आपको मेरी इज्जत रखनी है पार्टी जाए तेल लेने'

दरअसल, जीतू पटवारी सोमवार को अपने क्षेत्र की जनता से मिलने पहुंचे. यहां पटवारी ने अपने विधानसभा में लोगों से मुलाकात कर वोट देने की अपील कर रहे थे, लेकिन इस दौरान उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने लोगों से कह दिया कि 'आप मेरा ध्यान रखना, आपको मेरी इज्जत रखनी है पार्टी जाए तेल लेने'.

ये वीडियो खुद जीतू द्वारा ही फेसबुक पर पोस्ट किया गया था, लेकिन वीडियो वायरल होते ही उन्होंने इसे अपने फेसबुक पेज से हटा लिया लेकिन अब वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो वायरल होते ही बीजेपी को कांग्रेस पर हमला करने का एक और मौका मिल गया और उसने इसपर प्रतिक्रिया देने में देर नहीं की. बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने तंज कसते हुए कहा कि ''अभी तक लगता था कमलनाथ की कांग्रेस है, सिंधिया की कांग्रेस है, दिग्विजय की कांग्रेस है. आज पता चला जीतू पटवारी की भी कांग्रेस है."

Comments

Popular posts from this blog

微博上的香港网红:我们想展现对示威的另一种声音

肺炎疫情下寻找心灵的平静:打电子游戏而冥想万物

كورونا يصيب نصف العاملين في سفارة إسرائيل بمدريد