ऑस्ट्रेलियाई निवेशकों से बोले कोविंद- अपने क्रिकेटरों से लंबी पारी खेलना सीखें
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ऑस्ट्रेलिया-भारत बिजनेस काउंसिल के कार्यक्रम में गुरुवार को क्रिकेट के सिद्धांतों को निवेश के लिए अहम बताया। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई निवेशकों से कहा कि वो अपने क्रिकेटरों से लंबी पारी खेलना सीखें। कोविंद ने कहा, 'क्रिकेट जीवन और कारोबार के लिए एक उपमा है। जो ऑस्ट्रेलियाई भारत में निवेश करना चाहते हैं उन्हें क्रिकेटरों का तरीका अपनाना चाहिए। भारत में वो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज सबसे कामयाब रहे जिन्होंने धैर्य रखा, हालात को परखा, लंबी पारी के लिए सेटल हुए, पार्टनरशिप आगे बढ़ाई और स्पिन में नहीं फंसे। भारत आईए, पिच तैयार है।'
भारत में निवेशकों के लिए काफी अवसर: कोविंद
राष्ट्रपति का कहना था कि 'भारत में अवसरों की काफी संभावनाएं हैं। मुझे उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया और भारत के कारोबारी समुदाय के बीच ज्यादा पार्टनरशिप बढ़ेगी। हमें ऑस्ट्रेलिया-भारत के मजबूत रिश्तों के लिए मिलकर काम करना चाहिए।'
राष्ट्रपति ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से जारी इंडिया इकोनॉमिक स्ट्रैटजी रिपोर्ट का स्वागत किया। उनका कहना है कि इसमें भरोसेमंद सुझाव और नजरिया पेश किया गया है।
राष्ट्रपति ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं। वो बुधवार को सिडनी पहुंचे। उन्होंने गुरुवार ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन से मुलाकात की। दोनों देशों के बीच कृषि और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग और निवेश बढ़ाने के लिए 5 समझौते हुए। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री मराइज पेन और भारत के कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री अनंत कुमार हेगड़े भी मौजूद रहे।
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच इन 5 मुद्दों पर समझौते हुए
दिव्यांगों को सेवाएं मुहैया करवाने, असमर्थता के क्षेत्र में सहयोग के लिए एग्रीमेंट
द्विपक्षीय निवेश को आगे बढ़ाने के लिए
वैज्ञानिक सहयोग और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए
एग्रीकल्चर रिसर्च और एजुकेशन में सहयोग के लिए
इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली और क्वींसलैंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ब्रिस्बेन के बीच संयुक्त पीएचडी के लिए

Comments
Post a Comment